10 पावर फुल वेट गेन एक्सरसाइज से जितना मर्जी वजन बड़ा लो
10 पावर फुल वेट गेन एक्सरसाइज से जितना मर्जी वजन बड़ा लो
इस दुनिया मे बहोत से लोग है जो अपने पतलेपन के कारण दुसरो की हस्सी का पात्र बने हुए है।अपने पतलेपन को दूर करने के लिए न जाने कितनी ही तरह की वेट गेन एक्सरसाइज कर डालते है।लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें फायदा नही होता।
शरीर के हर हिस्से को फायदा पहुँचाने के लिए खास तरह की एक्सरसाइज होती है।आज हम उन्ही में से 10 वेट गेन एक्सरसाइज की बात करेंगे।अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो इन एक्सरसाइज को भूलकर भी न छोड़े।
10 वेट गेन एक्सरसाइज को भुलकर भी न छोड़े -
● पुश-अप्स (push ups):-
पुशअप्स एक ऐसा व्यायाम है जो वजन बढ़ाने के साथ साथ बॉडी के ऊपरी भाग को मजबूत भी करता है।इसको करने से कंधे, चेस्ट,बाहें एक परफेक्ट शेप में आ जाती है।
करने का तरीका:-
- मुँह के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कंधे के बराबर रखे।
- अब ऊपर की ओर खुद को धीरे धीरे उठाएं।
- ऐसा करते हुए आपके पैर ज्यादा वाइड न हो।
- अब धीरे धीरे खुद को नीचे लेके आए,नीचे लाते हुए अपनी छाती को जमीन के करीब लाए
- एक या दो सेकेंड रुके और फिर से इसे दोहराएं।
- ऐसा आपको 10 से 12 बार 3 -3 के set में करना है।
● पुल-अप्स (pull ups):-
यह व्यायाम आपके शरीर का वेट गेन करने के साथ साथ स्टैमिना भी बढ़ाता है।इसे हमारी मांसपेशियों मजबूत होती है।जिससे बॉडी भी मजबूत और सुडौल बन जाती है।
करने का तरीका:-
- इसे करने के लिए पुल अप्स बार को कंधे से थोड़ा वाइड पकड़े।
- इसके बाद बार पर लटक जाएं।
- खुद को ऊपर की ओर खिंचे।
- जितना हो सके ऊपर जाए।
- धीरे धीरे नीचे यानी पहली वाली अवस्था मे आ जाएं।
- ध्यान रहे ऐसा करते हुए आपके पैर जमीन को न छुए।
- फिर से दोहराएं
- ऐसा आपको 10 से 12 बार तीन-तीन के सेट में करना है।
● स्कवेट्स (squats):-
स्क्वेट्स वजन बढ़ाने के सबसे कारगर व्यायामों में से एक है।यह बॉडी के निचले हिस्से का व्यायाम है।इससे हमारा टेस्टोस्टेरोन लेवल भी बढ़ता है।जिससे हमारी सेक्स लाइफ भी अच्छी होती है।
करने का तरीका:-
- सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को अपने बट की चौड़ाई से थोड़ा अलग रखे।
- अपनी बाहों को आगे की ओर फैला ले।
- और धीरे धीरे उठक बैठक लगाए।
- ध्यान रहे ऐसा करते वक़्त आपके बट पीछे की तरफ जाए और आपके घुटने पंजो से आगे न निकले।
- नीचे होते ही आपको कुछ सेकेंड रुकना है।फिर पहले वाली अवस्था मे आ जाना है।
- इसको आपको 10 से 12 बार तीन तीन के सेट में करे।
● लंजेस (lunges):-
यह वो वेट गेन एक्सरसाइज है जो थाई को मजबूत करने के साथ साथ वजन भी बढ़ाती है।जिसको करने से लोअर बॉडी का विकास होता है।
करने का तरीका:-
- सीधे खड़े हो जाए और एक बड़ा कदम आगे की और बढ़ाये।
- अपने शरीर को नीचे की और खिंचे।जब तक आपकी थाई जमीन के समांतर न हो जाये।
- फिर पहली वाली स्तिथि में वापस आ जाए।
- दूसरे पैर के साथ इसे दोहराए।
- इसे 10 से 12 बार तीन तीन के सेट में करे।
● ट्राइसेप्स डिप्स (triceps dips):-
इसको करने से हाथों और बाजुओं को एक अलग लेवल की ताकत मिलती है।इससे स्टैमिना भी increase होता है।
- किसी बेंच के किनारे बैठ जाए और उसके किनारों को हाथों से पकड़ ले।
- अपने हिप्स हो हटाये और नीचे की तरफ खुद को लाए।
- नीचे आते वक्त आपके बाजुओं और हथेलियो पर दबाव पड़ना चाहिए।
- एक से दो सेकंड रुके और पहले वाली स्तिथि में आ जाएं।
- इसे 10 से 12 बार तीन तीन के सेट में करे।
● प्लैंक (plank):-
प्लैंक वेट गेन एक्सरसाइज होने के साथ साथ पेट को मजबूत करने में बहोत सहायक है।जिसकी मदद से हमारा मेटाबोलिज्म भी स्ट्रांग होता है।
करने का तरीका:-
- सबसे पहले उल्टा होके लेट जाएं।
- अपनी फोरआर्मस से खुद को ऊपर उठाएं,ऐसा करते वक़्त आपके घुटने जमीन पर नही होने चाहिए।
- सारा वजन पैरों की उंगलियो और फोरआर्मस पर होना चाहिए।
- ध्यान रहे ऐसा करते वक़्त अपने पेट को टाइट और पीठ को सीधा रखें।
- 30 सेकेंड तक इस अवस्था मे खुद को होल्ड रखे।
- इसके आपको कम से कम तीन सेट करने है।
इसे भी देखे - एक दिन में एक किलो वजन ऐसे बढ़ाते है
● बेंच प्रेस (bench press):-
यह चेस्ट की एक जबरदस्त एक्सरसाइज है जिसकी मदद से छाती को छोड़ा किया जाता है।जिससे चेस्ट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है और छाती एक परफेक्ट शेप में आ जाती है।इससे हमारा मेटाबोलिज्म स्ट्रांग होता है।जो वजन को नियंत्रण करने में बहोत ही सहायक है।
करने का तरीका:-
- किसी बेंच पर पीठ के बल लेट जाए।
- अपने पैरों को दोनों तरफ फैला ले।
- अब खाली बारबेल को दोनों हाथों से उठाये।
- धीरे धीरे छाती तक लेके आये और फिर ऊपर की और पुश करे।
- शुरआत में आप खाली बारबेल से करे बाद में वजन बड़ा ले।
- इस आपको 10 से 12 तीन तीन के सेट में करना है।
● दौड़ना (running):-
इसे करना बहोत ही आसान है और यह कोई भी कर सकता है।यह वेट गेन का सबसे सिंपल वर्कआउट है।इसको करने से प्रतिरोधक क्षमता के साथ साथ पाचन शक्ति भी बढ़ती है।
● साईकिल चलाना (cyecling):-
यह एक लोअर बॉडी वर्कआउट है।जिसको करने से टांगे मजबूत होती है और साथ मे हमारी सेहत भी अच्छी रहती है।इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।जो खाना पचाने में बहोत लाभदायक है।जिससे शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है।
● कूदना (jumping):-
यह एक स्टैमिना बढ़ाने की परफेक्ट एक्सरसाइज है।यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है।जिससे बॉडी के हर भाग में मूवमेंट होती है।इसे आप कही भी कर सकते हो।इसको करने से हमे भूख भी बहोत तेजी से लगती है।
● निष्कर्ष:-
अगर आप को सच मे अपना वजन बढ़ाना है तो ऊपर दी गई 10 वेट गेन एक्सरसाइज के साथ साथ एक प्रोपर डाइट भी लेनी पड़ेगी।जिससे कुछ ही दिनों में फरक आपको खुद ही नज़र आने लगेगा।उम्मीद करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।अगर पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।
इसे भी देखे:- इन 10 food से जितना मर्जी वजन बड़ा लो
● FAQ:-
Q.1 वजन बढ़ाने के लिए आलू कैसे खाएं?
Ans. आलू को सब्जियो का राजा कहा जाता है।वैसे तो आलू को किसी भी सब्जी में डालकर खा सकते है।लेकिन जब बात आती है वजन बढ़ाने की तो हमे आलू को उबालकर ही खाना चाहिए।
Q.2 वजन बढ़ाने के लिए कितनी रोटी खानी चाहिए?
Ans.यह आपकी शरीरिक सरचना और क्षमता पर निर्भर करता है।क्योंकि हर इंसान की पाचन शक्ति उस इंसान के कार्ये करने पर ही निर्भर करती है।अगर बात वजन बढ़ाने की है तो हमे ज्यादा कैलरी लेने के लिए भूख से थोड़ा ज्यादा ही खाना चाहिए।
Post a Comment