यह 6 जूस जरूर पिएं | वजन बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए


यह 6 जूस जरूर पिएं | वजन बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए



  मेरा वजन क्यो नही बढ़ता?मैं पतला क्यो हूँ?मैं मोटा होना चाहता हूँ।अगर आप भी इन सब बातों से परेशान रहते है।तो आप बिल्कुल सही जगह आए है।आज मैं आपको बताऊंगा वजन बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए।क्योकि की वेट गेन न होना इसकी सबसे बड़ी वजह है की हमे पता ही नही होता।कि हमे क्या खाना है और क्या पीना है।

  हम बस बिना किसी जानकारी के पेट भरकर खाना शुरू कर देते है,जो कि बहोत ही गलत है।मैं समझ सकता हूँ जो लोग बहुत अधिक पतले है,उन्हें दुसरो से नजरें मिलाने में भी शर्म आती है क्योंकि की उनका आत्मविश्वास ऐसी स्थिति में कम हो जाता है।अगर आप भी जानना चाहते है कि वजन बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए।तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना।


वजन बढ़ाना है तो यह 6 जूस कभी मत छोड़ना:-



● एवोकाडो जूस:-

अगर आप सच मे वजन बढ़ाना चाहते है तो आज से ही एवोकाडो का जूस पीना शुरू कर दे।इसमें हाई लेवल कैलोरी नेचुरल फैट पाए जाते है।जो बॉडी के लिए आवशयक है।इसके अलावा एवोकाडो खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है।

एक एवोकाडो में

कैलोरी          - 161
प्रोटीन           - 2 ग्राम
फैट              - 15 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट   - 8.6 ग्राम


● केले का जूस:-

वैसे तो केला हर मौसम में मिल जाता है।उसी प्रकार इसके फायदे भी बहोत ज्यादा है।लेकिन अगर बात वजन बढ़ाने की आती है, तो इसका सेवन हमे दूध के साथ यानी banana शेक के रूप में करना चाहिए।क्योंकि इससे हमारे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।

इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है।केले में फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है।जो हमारे पाचनतंत्र को मजबूत करता है।जिससे हमारे शरीर को बल मिलता है।

     एक केले में 

कैलोरी        - 112
प्रोटीन         - 1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 30 ग्राम

● आम का जूस:-

आम खाना आमतौर पर सभी को पसंद होता है।क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट और मजेदार होता है।अगर आप दुबले पतले है तो आपको वजन बढ़ाने के लिए आम का जूस जरूर पीना चाहिए।क्योकि यह हाई कैलोरी फ्रूट होने के साथ साथ इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है।

जो कि हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। mango शेक पीने से हमारी त्वचा में निखार आता है।इसके साथ हमारा टेस्टोस्टेरोन लेवल भी हाई हो जाता है जिससे हमें muscle gain करने में मदद मिलती है।

     एक आम में

कैलोरी        - 99 
प्रोटीन         - 1.5 ग्राम
फैट            - 0.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 24.7 ग्राम


● चीकू का जूस:-

वजन बढ़ाने के लिए चीकू को आप ऐसे ही खा सकते है।लेकिन इसका शेक बनाकर पीने से यह अधिक फायदा करता है।यह एक मीठा फल है जो अधिकतर सभी को पसंद होता है।इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।जिससे वेट गेन तेजी से होता है,इसमें विटामिन ए और कई तरह कर मिनरल्स पाए जाते है।

    एक चीकू में

कैलोरी         - 104
प्रोटीन          - 1.4 ग्राम
फैट             - 1.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट  - 25.4 ग्राम


● खजूर का जूस:-

खजूर में नेचुरल शूगर पाई जाती है।ठंडी के मौसम में गरम दूध में इसका सेवन करने से वजन तो बढ़ता ही है,साथ मे हमारे शरीर को बल मिलता है।खजूर एक पोषक तत्वों से भरा हुआ एक फल है,जिसके लगातार सेवन से हमारी sexul power increase होती है।

   एक खजूर में

कैलोरी        - 23
प्रोटीन         - 0.2 ग्राम
फैट            - 0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 6 ग्राम

● अन्नानास का जूस (pineapple juice):-

एक बार आपने पाइनएप्पल खाने के फायदे जान लिये तो आप हैरान हो जाएंगे।क्योकि बहोत से लोग इसे खाते ही नही है।इसमें vitamin B, vitamin c, प्रोटीन कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है।यह हमारे शरीर मे एंटीबाडीज का काम करती है।

जो हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है।अगर आप अपने दुबले पतले शरीर से परेशान है तो आपको वजन बढ़ाने के लिए पाइनएप्पल का जूस पीना चाहिए

पाइनएप्पल के एक टुकड़े में

कैलोरी        - 82.3
प्रोटीन         - 1 ग्राम
फैट            - 1.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 21.6 ग्राम



● निष्कर्ष:-

वैसे तो weight gain करने की बहोत सी दवाइयां आती है।लेकिन वो हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है।इसलिए मैं उन सब की सलाह नही दूंगा।इसलिए आप ऊपर दिए गए कोई भी एक जूस का रोजाना सुबह शाम सेवन करे।धीरे धीरे आपको खुद में इम्प्रूवमेंट दिखने लगेगी।अगर आपको यह आर्टिकल वजन बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।



● FAQ:-


Q.1 वजन बढ़ाने के लिए दूध कैसे पीना चाहिए?

Ans. वजन बढ़ाने के लिए दूध को ठंडे की बजाए गर्म करके पीए।इसमें आप एक चम्मच शहद भी मिला सकते है।इसके अलावा दूध को केले के साथ पीएं और इसमें कुछ ड्राई फ्रूट भी डाल सकते है।


Q.2 दूध कैसे पीना चाहिए गर्म या ठंडा?

Ans. गर्मियों में ठंडा दूध पीने से पेट को ठंडक पहुँचती है।इससे एसिडिटी की समस्या भी नही होती।अगर आप डिहाइड्रेशन से बचना चाहते है तो ठंडा दूध अवश्य पिए।इसके अलावा सर्दियों में या फ्लू होने की स्तिथि में ठंडा दुथ पीने से बचे।





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.