देसी घी खाने वालो को ये पता होना चाहिए | देसी घी खाने के फायदे और नुकसान
देसी घी खाने वालो को ये पता होना चाहिए | देसी घी खाने के फायदे और नुकसान
हम ज्यादतर देसी घी का प्रयोग खाना बनाने में करते है।क्योंकि घी का इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और खाना उच्चतम क्वालिटी का हो जाता है।इसके साथ साथ हमारे शरीर को देसी घी खाने के फायदे और नुकसान भी होते है।
देखा जाए तो देसी घी में कई तह के पोषक तत्व पाए जाते है।जो घी को उच्चतम क्वालिटी प्रदान करता है।अगर आप अपने भोजन में घी का इस्तेमाल करते है या नही भी करते।तो भी आपको कुछ मिनट निकाल कर हमारे इस लेख को पढ़ना चाहिए।
इससे आपको एक idea हो जाएगा कि आप जो घी खा रहे है।उसका आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।क्योंकि जिस चीज़ का फायदा होता है उसका नुकसान भी होता है।अगर आप देसी घी खाने के फायदे और नुकसान जानना चाहते है तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना।
देसी घी खाने के फायदे
● कैंसर को रोकता है:-
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो इसकी चपेट में आ जाता है।उसका बचना बहोत मुश्किल होता है।क्योंकि इस बीमारी का पता तब चलता है जब बीमारी बहोत बढ़ चुकी होती है।देसी घी में लिनोलिक एसिड पाया जाता है।
जो कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।इसलिए अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते है तो घी खाना शुरू कर दो।
● प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है:-
स्वस्थ रहने के लिए प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना आवश्यक है।क्योंकि जब तक हमारे शरीर मे रोगों से लड़ने की शक्ति नही होगी तब तक हम किसी न किसी बीमारी की चपेट में आते ही रहेंगे।लेकिन देसी घी खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
क्योंकि देसी घी में केन्जेगेटेड लिनोनिक नाम का एसिड पाया जाता है।जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ साथ शरीर को भी बलवान बनाता है।
● ह्रदय को स्वस्थ रखता है:-
कोलस्ट्रोल बढ़ जाने से हमे ह्रदय की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्या हो जाती है।देसी घी में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है।जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके ह्रदय की बीमारियों से बचाता है।
जैसा की आप जानते ही हो हमारे शरीर मे दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते है।गुड कोलेस्ट्रॉल और bad कोलेस्ट्रॉल देसी घी good कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर bad कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जो कि हमारी बॉडी के लिए अति आवश्यक है।
● पाचन मजबूत होता है:-
वैसे देसी घी बाकी घी की तुलना थोड़ा हल्का होता है।जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है।क्योकि इसमें पोछक तत्वों की भरमार होती है।ये पेट के रोग जैसे कब्ज गैस वग्रह के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है।इसलिए इसे बेझिझक कभी भी खाने के साथ खा सकते है।
● वजन कंट्रोल होता है:-
देसी घी में सैचुरेटेड फैटी एसिड और ओलिक एसिड काफी मात्रा में पाए जाते है।जो बड़े हुए वजन को कम करने में मदद करता है।साथ ही कम वजन को बढ़ाने में भी सहायक है।
कहने का मतलब है कि देसी घी खाने से आपका वजन बिल्कुल कंट्रोल में आ जाता है।इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना या कम करना चाहते है तो आज नही बल्कि अभी से देसी घी खाना शुरू कर दे।
● हड्डियां मजबूत करता है:-
देसी घी खाने के फायदे तो बहोत है लेकिन जब बात कमजोर हड्डियों की होती है।तो ये हड्डियों को जबरदस्त मजबूती प्रदान करता है।क्योंकि इसमें विटामिन - k की अच्छी मात्रा पाई जाती है।जो कमज़ोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूरी है।
● आंखों के लिए फायदेमंद:-
आजकल की युवा पीढ़ी अपना ज्यादतर समय फ़ोन या कंप्यूटर पर बिताती है।जिस वजह से उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।देसी घी में मौजूद विटामिन ए और कई पोषक तत्व पाए जाते है।जो हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ भी रखते है।
● गर्भावस्था में लाभदायक:-
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं थकी थकी सी महसूस करती है।देसी घी में मौजूद हैल्थी फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिनभर उन्हें अनेरजिटिक रखता है।इसके साथ साथ ये बच्चे के दिमागी विकास और नर्वस सिस्टम के सही विकास में मदद करता है।साथ ही ये पचने में भी आसान होता है।
● त्वचा की देखभाल करता है:-
देसी घी में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते है साथ ही यह हमारी त्वचा के लिए भी लाभदायक है।त्वचा में आई सूजन खुजली या चोट लगने पर इसका सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।इसके साथ कटे फ़टे होंटो पर देसी घी लगाने से आराम मिलता है।देखा जाए तो रूखी तथा शुष्क त्वचा के लिए ये एक वरदान है।
देसी घी खाने के नुकसान:-
● शरीर मे गर्मी बढ़ जाना:-
देसी घी का सेवन अक्सर हम करते ही रहते है।लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर मे गर्मी बढ़ जाती है।क्योंकि देसी घी की तासीर गर्म होती है।इसलिए कोशिश करो इसका इस्तेमाल गर्मियों की बजाए सर्दियों में ज्यादा करे।
● पैट खराब हो जाना:-
जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे कि देसी घी आसानी से डाइजेस्ट नही होता।इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त, गैस जैसी समस्या हो जाती है।इसलिए जिनको पेट की पहले से कोई समस्या है।वो लोग घी का इस्तेमाल न करे।
● वजन बढ़ जाना:-
अगर देसी घी खाने की नुकसान की बात की जाए तो इसमें कैलोरी की मात्रा काफी होती है।जिसका ज्यादा मात्रा में सेवन हमें ओवर वेट भी कर देता है।अगर आप वेट कम करना चाहते है तो देसी घी का ज्यादा इस्तेमाल न करे।
इसे भी देखे - उबला अंडा खाने के फायदे
सुबह खाली पेट देसी घी खाने के फायदे
● कब्ज को दूर करता है:-
देसी घी का इस्तेमाल ज्यादतर लोग दोपहर के समय भोजन के साथ करते है।लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट को ऊर्जा मिलती है।बहोत से लोगो को कब्ज की शिकायत होती है।
उनके लिए सुबह खाली पेट देसी घी खाना के फायदे की बात की जाए तो ये एक वरदान की तरह है।इससे हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट मे जमा अनावश्यक मल आसानी से बाहर निकल जाता है।
● भूख नियंत्रण रहती है:-
जिन लोगो को भूख बार बार लगती है या लगती ही नही है।उनको सुबह खाली पेट देसी घी खाना चाहिए।क्योंकि इसमें मौजूद एन्जाइम पेट की आंत की अच्छी से सफाई कर देते है। जिससे हमारी भूख नियंत्रण में आ जाती है।
● गठिया में मिलता है आराम:-
वैसे सुबह सुबह किसी को घी खाना पसंद नही होता।लेकिन जिन लोगो की हड्डियां कमजोर है या गठिया की शिकायत है।तो उन्हें सुबह खाली पेट इसका सेवन हर हाल में करना चाहिए।
क्योकि देसी घी में कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।जिससे गठिया जैसे रोगों में हमे आराम मिलता है।
● बाल झड़ने से रोके:-
देसी घी में vitamin - E के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते है।जिनके बाल अधिक मात्रा में टूटते या झड़ते है।
वो सुबह खाली पेट देसी की जरूर खाये इसके साथ वो इससे सर की मालिश भी कर सकते है।जिससे काफी हद तक आराम मिलता है।
सुबह खाली पेट देसी घी खाने के नुकसान
● पचाने में थोड़ा सा मुश्किल होता है:-
वैसे तो सुबह घी खाने के कई फायदे है,लेकिन आप जानते ही होंगे।जिस चीज़ का फायदा होता है,उसका कुछ न कुछ नुकसान तो जरूर होता है।इसी प्रकार सुबह ज्यादा मात्रा ने घी खाने से कई बार दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
क्योंकि घी पचाने में थोड़ा सा मुश्किल होता है।इसलिए आप सोच समझकर ही इसका सेवन करे।
डालडा घी खाने के फायदे और नुकसान
आपने बाजार में बिकने वाली मिठाईयां या दूसरे फ़ूड देखे ही होंगे।जो डालडा घी के द्वारा बनाये जाते है।डालडा घी जिसको हम वनस्पति घी भी बोलते है।इसको खाने वालों की सँख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
लेकिन बहोत से लोगो को पता ही नही होता कि इसको खाने से शरीर को क्या नुकसान या फायदा हो रहा है।आइए जानते है डालडा घी खाने के फायदे और नुकसान जो कि निम्नलिखित है
डालडा घी खाने के फायदे
● सस्ता होता है:-
दोस्तो जैसा कि आपको पता ही होगा आजकल की महँगाई में घर चलाना बहोत ही मुश्किल है।लोग पैसे बचाने के लिए अपनी सेहत से भी खिलवाड़ कर बैठते है।बस यही कारण है की सस्ता होने की वजह से लोग इसे खाना पसंद करते है।
● आसानी से उपलब्ध:-
डालडा घी खाने के फायदे तो न के बराबर है।इसका इस्तेमाल बहोत से लोग इसलिए करते है।क्योकि ये आसानी से किसी भी परचून की दुकान पर मिल जाता है।इसे ढूंढने के लिए आपको मशक्कत नही करनी पड़ती।
जबकि देसी घी आसानी से नही मिलता अगर मिलता भी तो pure देसी घी मिलना बहोत ही कठिन है।इसलिए ज्यादतर लोग डालडा घी का इस्तेमाल करते है।
डालडा घी खाने के नुकसान
● दिल के लिए हानिकारक:-
अगर आप दिल की किसी बीमारी से पीड़ित है।तो वनस्पति घी आपके लिए जहर खाने के बराबर है।इसका लगातार लंबे समय तक सेवन करने से बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और bad कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।
जिससे हार्ट अटैक होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।अगर आप हार्ट पेशेंट है तो इसका प्रयोग न ही करे तो बेहतर है।
● ब्रैस्ट कैंसर का खतरा:-
डालडा घी खाने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि ये कैंसर होने का सबसे प्रमुख कारण है।जैसे आज कल के lifestyle में हम उन चीज़ों को ज्यादा खाना पसंद करते है जो हमारी बॉडी पर बुरा प्रभाव डालते है।इसी तरह जाने अनजाने में हम खाने के साथ कुछ जहरीली चीज़े खा जाते है।
जो आगे चलकर कैंसर का कारण बनती है।ब्रैस्ट कैंसर भी उनमें से एक है।घी में पाया जाना वाला सैचुरेटेड फैटी एसिड ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है।इसलिए डालता घी का सेवन न ही करे तो बेहतर है।
● मोटापा बढ़ाता है:-
अगर आप मोटापे के शिकार है और वजन कम करना चाहते है।तो भूलकर भी डालडा घी का इस्तेमाल न करे।क्योकि इसमें मौजूद ट्रांस फैटी एसिड शरीर को फुला देता है।जिससे न चाहते हुए भी आप मोटापे से ग्रस्त हो जाते है।
साथ ही लोग आजकल आलसी और सुस्त भी होते जा रहे है।वनस्पति घी हमारी ऊर्जा को भी कम कर देता है।जिस कारण हम बिना कुछ काम किए पूरा दिन थके थके रहते है।
● डायबिटीज होने का खतरा:-
देखा जाए तो डायबिटीज कोई खतरनाक रोग नही है।लेकिन हद से ज्यादा बढ़ जाने पर आपकी जान भी ले सकता है।ज्यादातर डायबिटीज के रोगियो को बीमारी का पता तब चलता है।जब उनके शरीर का काफी हद तक नुकसान हो चुका होता है।
इसी प्रकार डालता घी में ट्रांस फैटी एसिड पाया जाता है।जो इन्सुलिन के उत्पादन पर बुरा प्रभाव डालता है।जिस कारण इसका ज्यादा सेवन करने से आपको डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए कोशिश करे वनस्पति घी का इस्तेमाल बिल्कुल न करे।
● स्मरण शक्ति कमजोर होना:-
हमारी पुरानी यादें या रोजमर्रा के काम जो हम सोचते है।वो हमारे दिमाग के न्यूरॉन में स्टोर होती रहती है।न्यूरॉन एक तरह से कोशिकाओं का समूह है।जिंसमे हमारी यादे स्टोर होती रहती है।एक मानव मस्तिष्क में करोड़ो न्यूरॉन होते है।
लेकिन डालडा घी में मौजूद कुछ ऐसे तत्व जो हमारी इन कोशिकाओं को मार देते है।जिससे हमारी यादाश्त कमजोर हो जाती है।जिससे हम रोजमर्रा की छोटी छोटी चीज़े भूलने लगते है।जो आगे चलकर अल्जाइमर का कारण बन सकती है।
● प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना:-
आपने बहोत से लोगो को देखा होगा वो अक्सर बीमार ही रहते है।ऐसा इसलिए होता है क्योकि उनके अंदर रोगों से लड़ने की शक्ति नही होती।अगर आप लंबे समय तक डालडा घी का इस्तेमाल करते रहे।तो भविष्य में आपके साथ भी यह समस्या उतपन्न हो सकती है।
वनस्पति घी में कई प्रकार के विषैले तत्व पाए जाते है।जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा प्रभाव डालते है।यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते है तो डालडा घी खाना आज से ही बंद कर दे।
● निष्कर्ष:-
घी एक ऐसी औषधि है,अगर इसका सही इस्तेमाल किया जाए।तो हम अपने शरीर को कई तरह से फायदा पहुँचा सकते है।लेकिन बिना जानकारी के इसका सेवन करने से कोई लाभ नही होगा,उल्टा नुकसान जरूर हो जाएगा।इसलिए सोच समझ कर ही इसका सेवन करे।
अगर आपको ये आर्टिकल घी खाने के फायदे और नुकसान पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।
● FAQ:-
Q.1 100 ग्राम घी में कितना प्रोटीन होता है?
Ans. घी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है।जिससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते है।लेकिन बात की जाए तो 100 ग्राम घी में 0.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
Q.2 100 ग्राम घी में कितनी कैलोरी होती है?
Ans.एक इंसान को एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए।ये तो उस व्यक्ति की capacity पर डिपेंड करता है।लेकिन बात की जाए तो 100 ग्राम घी में 1400 से लेकर 1500 तक कैलोरी होती है।
Q.3 घी में कितना फैट होता है?
Ans.घी में फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।जो कि गुड फैट माना जाता है।अगर बात की जाए 1 चम्मच घी में 12 से लेकर 15 ग्राम तक फैट पाया जाता है।जो कि घी की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।
Q.4. घी खाने से वजन बढ़ता है?
Ans.घी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है।ये आपकी घी खाने की मात्रा पर निर्भर करता है।घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 जैसे तत्व पाए जाते है जो वजन घटाने में मदद करते है।इसके अलावा अधिक मात्रा मे घी खाने से वजन भी बढ़ जाता है।
Q.5 दूध में घी मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है क्या?
Ans. जी हाँ बिल्कुल ले सकते है क्योंकि घी और दूध में कार्बोहाइड्रेट,फैट, वसा काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है।इसके अलावा ये दोनों हाई कैलोरी फ़ूड है जो वजन बढ़ाने में काफी हद तक मदद करते है।
Post a Comment