खास मोमोस खाने वालों के लिए | मोमोज खाने के फायदे और नुकसान
खास मोमोस खाने वालों के लिए | मोमोज खाने के फायदे और नुकसान
जब भी बात स्ट्रीट फ़ूड की आए तो मोमोज का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है।साथ ही ये आजकल की युवाओं की पहली पसंद है।वैसे मोमोज खाना कोई बुरी बात नही है।लेकिन जिस मोमोज को हम खा रहे है हमे पता भी तो होना चाहिए कि हमारे शरीर पर मोमोज खाने के फायदे और नुकसान क्या हो रहे है।
टेस्टी टेस्टी मोमोज किसे नही पसंद होते।उसके साथ तीखी चटनी और साथ मे मुनीस स्वाद को और बढ़ा देते है।लेकिन मोमोज में मौजूद तत्व जब हमारे शरीर मे पहुँचते है।कभी कभी हमे इस कदर बीमार कर देते है कि हमे होस्पिटलिजेड होना भी पड़ सकता है।
अगर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेते है।तो आपको पता चल जाएगा कि मोमोज खाकर आप अपने शरीर के साथ क्या कर रहे है।क्योकि जो चीज़ खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है।वो हमारे लिए नुकसान दायक भी होती है।लेकिन इसको खाने से कुछ फायदे भी है।अगर आप वाकई में मोमोज खाने के फायदे और नुकसान जानना चाहते है तो आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना।
मोमोज खाने के नुकसान
● बवासीर हो सकता है:-
मैदे से बने मोमोज और साथ मे तीख़ी चटनी खाने में जितना अच्छा लगता है।इसको खाने के बाद उतना ही नुकसान होता है।मोमोज खाने से हमारे पेट मे मैदा जमता रहता है।
जिस कारण हमें मल निकालने मे कुछ ज्यादा ही जोर लगाना पड़ता है।जिस कारण कभी कभी गुदा मार्ग से खून भी आ जाता है।जो आगे चलकर बवासीर का कारण बनता है।
● कैंसर होने खतरा:-
जिस मोमोज को आप बड़े ही चाव से खा रहे है उसको खाने से आप कई तरह की बिमारिओ के शिकार हो सकते हो।मोमोज में कई हानिकारक पदार्थ पाए जाते है।
जो हमारे शरीर मे जाकर कैंसर का कारण बनते है और कैंसर कितनी भयानक बीमारी है।ये तो आप जानते ही होंगे,इसलिए कोशिश करे मोमोज से दूरी ही बना ले।
● मोटापा की संभावना :-
जिनके पेट के आसपास चर्बी हो जाती है।यानी जो मोटे हो जाते है।तो उन्हें बताना चाहूंगा कि मोमोज में कैलोरी और स्टार्च अच्छी मात्रा में पाया जाता है।जो मोटापा बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण है।अगर आप रोजाना मोमोज खाते है तो आप बहोत ही जल्द मोटापे से पीड़ित हो जाएंगे।
कहने का मतलब इतना सा है अगर आप वजन कम करना चाहते है तो मोमोज खाना तो छोड़ो देखना भी मत नही तो आपका पतला होना एक सपना ही रह जायेगा।
● हड्डियों का कमजोर होना:-
मोमोज जिन लोगो की पसंदीदा डिश है।उनको बताना चाहूंगा मोमोज बनाने के लिए मैदे का प्रयोग होता है।मैदे में मौजूद कुछ तत्व हड्डियों में मौजूद कैलिशयम को सोख लेता है।जिस कारण न चाहते हुए भी हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती है।
● कब्ज की शिकायत:-
मोमोज खाने के फायदे और नुकसान में सबसे बड़ा नुकसान तो ये है कि मोमोज खाने से हमारे पेट मे मैदे की एक परत जम जाती है।जिस कारण हमें कब्ज की समस्या आ जाती है।
मैदा हमारे पेट की आंतों में इस तरह जम जाता है।जिस कारण आंतो में ब्लॉकेज की समस्या आ जाती है।जो आगे चलकर एक भयकंर कब्ज का रूप धारण कर लेती है।
● प्रतिरोधक क्षमता का कम होना:-
मोमोज में कई ऐसे पदार्थ होते है।जो हमारे बॉडी में पहुँच कर हमारी प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर डालते है।जिस कारण हम अक्सर बीमार हो जाते है।मोमोज खाने से हमारा शरीर अन्दर से काफी हद तक कमजोर हो जाता है।इसलिए इसे रोजाना न खाकर कभी कभी ही खाये।
● ह्रदय रोग की समस्या:-
मोमोज एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे देखकर बस रहा नही जाता।क्योकि देखने मे जितना स्वादिश दिखता है और खाने में उतना ही लज़ीज़ होता है।लेकिन इसमें सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है।
जिससे हमें ब्लड प्रेशर की समस्या आ सकती है।जिस कारण हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।अगर आपको दिल की कोई बीमारी है तो मोमोज खाने से पहले 100 बार सोचें।
● डायबिटीज हो जाती है:-
वैसे तो डाइबिटीज़ एक उम्र का पड़ाव पार करने के बाद होती है।लेकिन आजकल तो डाइबिटीज़ होना आम बात है।आजकल तो छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे है।क्योंकि इसकी सबसे बड़ी वजह आवश्यता से अधिक मोमोज खाना भी हो सकता है।
मोमोज हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालते है।जिस कारण ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है।जो आगे चलकर डायबिटीज का कारण बनता है।
इसे भी देखें - देसी घी खाने के जबरदस्त फायदे
मोमोज खाने के फायदे
● ऊर्जा मिलती है:-
मोमोज खाने में थोड़े से हैवी होते है।इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होने की वजह से हमारा वजन भी बढ़ जाता है।अगर आप मोटा होना चाहते है तो मोमोज के द्वारा भी काफी मात्रा में कैलोरी ग्रहण कर सकते है।साथ ही इससे शरीर को काम करने की ऊर्जा भी मिलती है।
● भूख शांत करता है:-
मोमोज खाने के फायदे और नुकसान में इसका एक फायदा ये भी है कि मोमोज खाने में जितने स्वादिष्ट होते है।उसी अनुसार पेट भरने में भी इनका अहम योगदान होता है।और भूख को भी आसानी से शांत कर देता है।
क्योकि इसमें अच्छी खासी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।जिसको खाकर कोई भी अपनी भूख शांत कर सकता है।
● फाइबर होता है:-
जैसा कि आपको पता होगा मोमोज के अंदर कई तरह की सब्जिया डाली जाती है।जो पेट के लिए अच्छी मानी जाती है।क्योकि सब्जियो में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है।जो पेट के स्वस्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
लेकिन उसके लिए सब्जियों की क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए।ऐसा न हो जो मोमोज आप खा रहे है उसमें बासी सब्जियो का प्रयोग किया गया हो।तो फिर उसका कोई फायदा नही।
● निष्कर्ष:-
उम्मीद करता हूँ ऊपर दी गयी जानकारी से आप सहमत हो गए होंगे।यह बात ठीक है कि ज़िन्दगी में अगर स्वाद न हो तो ज़िन्दगी जीने का मज़ा क्या? इसलिए आप भी महीने में कभी कभार मोमोज खा सकते है।
ताकि लाइफ बैलेंस बनी रहे।लेकिन रोज रोज मोमोज खाना एक बेवकूफी भरा निर्णय है।अगर आपको हमारे ये आर्टिकल मोमोज खाने के फायदे और नुकसान पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़े।
● FAQ:-
Q.1 रोज रोज मोमोज खाने से क्या होता है?
Ans. अगर आप मोमोज लवर है और मोमोज खाने का कोई भी मौका नही छोड़ते तो बताना चाहूंगा।इससे आप शुगर,ब्लड प्रेशर,कैंसर जैसे भयानक बीमारियों की चपेट में आ सकते हो।क्योंकि रोज रोज मोमोज खाना स्वस्थ्य के के लिए अच्छा नही है।
Q.2 मोमोज में क्या हानिकारक है?
Ans. मोमोज बनाने के लिए मैदे का प्रयोग किया जाता है।साथ ही इसे स्टीम से बनाये जाते है।जो अच्छे से नही पक्के होते यानी वो एक तरह से कच्चा मैदा होता है।जो हमारी आंतो में जाकर जम जाता है।जिससे हमें कब्ज गैस और भी पेट की कई समस्या हो सकती है।
Q.3 एक मोमोज में कितनी कैलोरी होती है?
Ans. मोमोज कैलोरी का अच्छा खासा स्रोत है।अगर आप अपने शरीर का फैट बढ़ाना चाहते है।तो इसे खा सकते है, आमतौर पर एक veg मोमोज में 35 से 40 कैलोरी होती है।ये इसके साइज पर भी निर्भर करता है।
Q.4 मोमोज में कौन सा विटामिन होता है?
Ans. जैसा कि आप लोग जानते ही है कि मोमोज के अंदर ढेर सारी सब्जी डाली जाती है।जिनमे फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।जो हमारे पेट के लिए अच्छा होता है।लेकिन सब्जियां अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए बासी या खराब नही।
Q.5 मोमोज खाने का सही तरीका क्या है?
Ans. देखा जाए तो मोमोज़ को कोई भी खा सकता है।चाहे वो उम्र के किसी भी बढ़ाव में क्यो न हो।मैने बहोत से लोगो को देखा है लोग स्वाद के चक्कर मे जल्दबाजी में मोमोज खाते है।लेकिन इसे हमेशा चबा चबा कर खाना चाहिए।ताकि ये जल्दी से डाइजेस्ट हो जाये।
.
Post a Comment